Flash Story
आरटीई भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग
ऐलनाबाद कांग्रेस की बैठक, 9 अगस्त को सिरसा में जिलास्तरीय सम्मेलन
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर साइबर थाना के 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ऐलनाबाद,22 दिसंबर (रमेश भार्गव) । राजस्थान की एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा सिरसा साइबर क्राइम पुलिस की गाड़ो से 6 लाख रुपये बरामद होने के मामले में हरियाणा पुलिस ने सख्त कारवाई करते हुर तीनों आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में जांच अधिकारी पीएसआई सुरेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही बीरेंद्र व सिपाही जगजीत सिंह शामिल है। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले सिरसा में एक व्यक्ति के
खाते से ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ था। ठगी के आरोपी राजस्थान के उदयपुर
राजसमंद क्षेत्र के रहने वाले थे। इस मामले में लगभग 9.5 लाख रुपये की रिकवरी होनी
थी। गत दिवस सिरसा साइबर थाने की टीम इन आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान जाकर कार्रवाई की। टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें सिरसा वापस ला रही थी। इसी दौरान अजमेर के कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के प्रिसिंगिया में राजस्थान एसीबी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा पुलिस की गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी से 6 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। राजस्थान एसीबी एसपी महावीर सिह ने बताया कि पुलिस राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसलिए रकम को संदिग्ध मानकर जब्त कर लिया गया।

पुलिस मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
आरोपी पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे सोमवार सुबह कोर्ट में आरोपियों को पेश करने जा रहे थे और राशि का कोई गलत इस्तेमाल नहीं किया गया था। हालांकि राजस्थान पुलिस ने इसकी रिपोर्ट हरियाणा पुलिस मुख्यालय को भेज दी। मामला सिरसा एसपी दीपक सहारण के सज्ञान में आने पर उन्होंने तुस्त तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी ने विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए है। वहीं डीएसपी आदर्श दीप सिंह ने साइबर थाना प्रभारी को बुलाकर मामले की जानकारी ली है।

Back To Top