Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के पति पर फायरिंग का केस*

– *हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस, शराब ठेका विवाद में नंदलाल के खिलाफ एफआईआर

ऐलनाबाद,23 दिसंबर( रमेश भार्गव )

शराब ठेका विवाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल के पति नंदलाल के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस ने फायरिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि शराब का ठेका न मिलने की रंजिश में शिकायतकर्ता के घर के बाहर फायरिंग की गई। मामले में शिकायतकर्ता आकाश बैनीवाल भी कांग्रेस नेत्री के परिवार से ही जुड़ा हुआ है ।

शिकायतकर्ता आकाश के अनुसार उसने इस संबंध में पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस मौके पर जांच के लिए आई थी और सीसीटीवी फुटेज की पैन ड्राइव भी ले गई, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर आकाश ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद हाईकोर्ट ने पुलिस से जवाब तलब किया। इसी दबाव के चलते अब पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव दड़बां कलां निवासी आकाश बैनीवाल ने बताया था कि उसके पिता उमेद सिंह ने चौपटा क्षेत्र के शराब ठेके लिए हैं और उन्होंने सभी सरकारी नियमों का पालन किया है। इससे पहले इसी क्षेत्र के शराब ठेके नंदलाल उर्फ कालू के पास थे। आरोप है कि ठेका हाथ से निकलने के बाद नंदलाल और उसके परिवार में रंजिश पैदा हो गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि नंदलाल अवैध शराब बिक्री में संलिप्त है, जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत के अनुसार 22 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे नंदलाल ने शिकायतकर्ता के घर के सामने स्थित प्लॉट में लगे सीसीटीवी कैमरे पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की, जिससे कैमरा टूटकर नीचे गिर गया। मौके से धातु के टुकड़े भी बरामद किए गए। आकाश का आरोप है कि फायरिंग के बाद आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि आज तो सीसीटीवी गिराया है, अगली बार तेरे बेटे की गर्दन गिराएंगे। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि आरोपी की राजनीतिक पहुंच है, जिससे उसके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।

थाना प्रभारी राधेश्याम के अनुसार शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच शराब ठेका लेने को लेकर विवाद है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने पंचायत के माध्यम से गांव में कुछ अवैध कब्जे हटवाए थे, जिनमें शिकायतकर्ता पक्ष का भी कब्जा शामिल था। इसी रंजिश के चलते उनके परिवार को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता पहले भी आरटीआई के जरिए दबाव बनाने की कोशिश कर चुका है।

Back To Top