Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ईंट भट्टों में जलाई कार्य 1 जनवरी से 30 जून तक

हनुमानगढ़, 26 दिसम्बर। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा रामदास विरूद्ध राजस्थान सरकार एवं अन्य प्रकरण में पारित आदेश 24 जनवरी 2024 की अनुपालना में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, जयपुर द्वारा जारी आदेशानुसार ईंट भट्टों की फायरिंग गतिविधियों की अवधि का निर्धारण क्षेत्रीय भौगोलिक परिस्थितियों में भिन्नताओं को ध्यान में रखते हुए लिया जाना है।
क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधीर यादव ने बताया कि हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के सभी ईंट भट्टों को निर्देशित किया गया है कि समस्त ईंट भट्टों में जलाई कार्य (फायरिंग) केवल छः महीने अर्थात् 1 जनवरी से 30 जून तक ही अनुमत होगी। आदेश की पालना सख्ती से की जाए तथा 1 जनवरी से 30 जून तक की अवधि में ही ईंट भट्टों में जलाई कार्य (फायरिंग) किए जाए। यदि 01 जुलाई से 31 दिसम्बर के मध्य हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले में स्थित किसी भी ईंट भट्टे में फायरिंग गतिविधि पाई जाती है, तो क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, हनुमानगढ़ द्वारा ईंट भट्टे पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Back To Top