Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिरसा की बैठक बंता सिंह भवन में कामरेड बलवंत सिंह संत नगर की अध्यक्षता में संपन्न* 

ऐलनाबाद 6 जनवरी( रमेश भार्गव)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सिरसा की मीटिंग बंता सिंह भवन रानियां में कॉमरेड बलवंत सिंह संतनगर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक की शुरुआत में बीबी बेअंत कौर धर्मपत्नी करनैल सिंह अस्पाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

अमेरिका द्वारा वेनजुएला के राष्ट्रपति के परिवार की गिरफ्तारी व उनके देश पर हमले पर चिन्ता व विरोध प्रस्ताव पास किया गया।

प्रोफेसर हरविंदर सिंह सिरसा अपने पंजाबी भाषा के अध्यापन कार्य से 31दिसम्बर 2025को सेवानिवृत होने के बाद आज बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए कॉमरेड स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि प्रोफेसर हरविंदर सिंह सिरसा की प्रगतिवादी प्रतिबद्धता आने वाले समय में पार्टी के लिए पथ -प्रदर्शन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप अपनी थानेदारी प्राकृतिक संपदा -सम्पन्न देशों पर चला रहा है। मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत ग्राम जी करके खत्म करने पर आमादा है।

डॉक्टर सुखदेव सिंह जम्मू ने नागपुर में हुई राष्ट्रीय काउंसिल की मीटिंग में तय किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए, आगामी 15 जनवरी को जींद में बिजली के इंजीनियर, कर्मचारी संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे हरियाणा से किसान मजदूर साथी भाग लेंगे।16 जनवरी को बिजली बिल संशोधन 2025 व बीज संशोधन बिल 2025 के खिलाफ जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 फरवरी को मजदूर कर्मचारी किसान संगठनों द्वारा देश व्यापी हड़ताल को सफ़ल बनाने का आहवान किया गया।

बैठक में साथी प्रोफेसर हरविंदर सिंह सिरसा, प्रीतपाल सिद्धू, बलराज बनी, तिलक राज विनायक, भजन लाल बाजेकां, पाला सिंह चीमा, हैप्पी बख्शी, लक्ष्मण सिंह शेखावत, हरदेव जोश, बलवंत सिंह, कुलदीप करीवाला, गुरनाम सिंह करीवाला, बलदेव बराड़ दमदमा व जसबीर सिंह नाकोड़ा ने भाग लिया।

Back To Top