Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

डीटीपी ने कंगनपुर रेलवे फाटक के समीप अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

वृक्षऐलनाबाद जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा गांव खैरपुर के राजस्व क्षेत्र में, कंगनपुर रेलवे फाटक के पास हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जिला नगर योजनाकार ने कर्मवीर झाझडिय़ा बताया कि कार्यवाही के दौरान करीब डेढ एकड़ क्षेत्रफल में अवैध निर्माण ढहाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिला में अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपने दिया जाएगा और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर अवैध निर्माण/कॉलोनी को गिराने का अभियान चलाया जाता है। इस अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर/भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जाएगी। नागरिक अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ भी कर सकते हंै।

Back To Top