Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

अमर बलिदानी हेमू कालाणी शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

– रंग भरो प्रतियोगिता, एकता दौड़ व दीपदान के माध्यम से दी गई श्रद्धांजलि, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक दिखा उत्साह
हनुमानगढ़। पूज्य सिंधी पंचायत, हनुमानगढ़ टाउन एवं भारतीय सिंधु सभा, हनुमानगढ़ टाउन के संयुक्त तत्वावधान में अमर बलिदानी हेमू कालाणी शहीद दिवस का आयोजन टाउन स्थित सिंधी धर्मशाला में श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रमों की श्रृंखला के माध्यम से अमर शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सिंधी धर्मशाला, सिंधी मोहल्ला में आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता को तीन वर्गों कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 एवं 10 में विभाजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और रंगों के माध्यम से देशभक्ति एवं शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त किया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बच्चों का अनुशासन और उत्साह उपस्थितजनों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
शाम 5 बजे समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ होकर हेमू कालाणी चौक तक संपन्न हुई। दौड़ में बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में तिरंगा और शहीद के जयघोष के साथ दौड़ ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
एकता दौड़ के उपरांत हेमू कालाणी चौक पर दीपदान एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में सिंधी समाज के अनेक गणमान्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खजानचंद शिवनानी ने शहीद हेमू कालाणी के अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कम आयु में ही देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भारतीय सिंधू सभा के जिलाध्यक्ष धनश्यामदास मेघवानी ने युवाओं से शहीद के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजक संस्थाओं ने आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त समाजजनों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं व्यवस्थापकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष खजानचंद शिवनानी, भारतीय सिंधू सभा के जिलाध्यक्ष धनश्यामदास मेघवानी, बालकृष्ण कर्मचन्दानी, खेमचंद तेजवानी, मनोहरलाल बाबानी,, डॉ. जयाराम दास, पवन टेकवानी, ललित प्रेमजानी, फतुराम बाबानी, किशोर मेठवानी, नरेन्द्र कुमार एडवोकेट, हरीश जगवानी, सुरेश लक्खीसरानी, जयकिशन आयलानी, शंकरलाल कर्मचन्दानी, शोभराज खेमनानी, नारायणदास कुकवानी, गिरधारीलाल कुकवानी, प्रदीप ज्ञानवानी, चन्द्रप्रकाश ज्ञानवानी, तीर्थ दास, गोविन्द टेकवानी, टिकम बाबानी, अशोक खेमनानी, वर्षा कर्मचन्दानी, रितू खत्री, पूजा बाबानी, अंशिका सहित सिंधी समाज के लोग मौजूद थे।

Back To Top