Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

साजिश के तहत जानबूझकर फैमिली आईडी में गलत जानकारियां डाल कर गरीबों के राशन कार्ड काट रही बीजेपी सरकार: अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद, 21 जनवरी( रमेश भार्गव ) फैमिली आईडी में गलत जानकारी डालने के कारण गरीबों के काटे जा रहे राशन कार्ड पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अब बीजेपी गरीबों के मुंह का निवाला भी उनसे छिन रही है। एक ओर जहां आज मिडिल क्लास के लोग भी रसोई के बजट का बोझ सहन करने में असमर्थ हैं वहीं गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोग, जिनको राशन कार्ड के द्वारा राशन मिलता है, वो कैसे राशन न मिलने पर अपना और अपने बच्चों का पेट भर पाएंगे। बीजेपी ने जब सत्ता हासिल करनी थी तब पहले तो इन्हीं गरीब लोगों के वोट लेने के लिए बीपीएल कार्ड बना दिए, लेकिन अब पूरी तैयारी के साथ जानबूझकर फैमिली आईडी में नाम गलत लिख कर, आय ज्यादा दिखाने और अन्य गलत जानकारियां डाल के उन्हीं गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड काट रहे हैं। अब प्रदेश के इन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों की हालत यह है कि फैमिली आईडी में गलत जानकारियों को ठीक करवाने के लिए अपने अपने जिलों के सरल केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। बहुत सारे लोग तो ऐसे हैं जिनको यह भी नहीं पता चल रहा कि उनका राशन कार्ड क्यों काट दिया गया है। पूरे प्रदेश में राशन कार्ड कटने वाले परिवारों की संख्या लाखों में है जिसके कारण सभी की राशन और पेंशन बंद हो गई है। सच्चाई यह है कि बीजेपी गरीब, मजदूर, किसान और छोटे व्यापारियों की पूरी तरह से विरोधी पार्टी है। बीजेपी सिर्फ बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने वाली पार्टी है और इनको सिवाय वोट लेने के गरीबों से कोई लेना देना नहीं है।

Back To Top