Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

ऐलनाबाद में मनाए गए 77वें गणतंत्र दिवस की मुख्य झलकियां

ऐलनाबाद, 28 जनवरी( रमेश भार्गव ) ऐलनाबाद में मनाए गए गणतंत्र दिवस की कुछ
झांकियां निकलते समय ज्यादातर विभागों के व्हीकलों के ड्राइवर बिना सीट बेल्ट लगाए ही पूरे प्रशासन के सामने गाड़ी चलाते हुए नजर आए।
ऐलनाबाद में आयोजित उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों की भागीदारी काफी कम देखने को मिली वहीं इस बार प्रोग्राम को देखने के लिए भी बहुत ही कम संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी ज़मीनी स्तर पर सामाजिक क्षेत्र में अपनी अग्रिणी भूमिका निभाने वाली संस्थाएं सम्मान से वंचित रही वहीं सम्मान पत्र हासिल करने वालों में सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों की संख्या ज्यादा नजर आई, कुछ ऐसे लोगों को भी सम्मानित किया गया जिनका जमीनी स्तर पर किसी भी क्षेत्र में कोई योगदान नहीं था।
ऐलनाबाद के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मंच पर सत्ता पक्ष के लोगों की हाजिरी भी काफी कम देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नजर आए।
कार्यक्रम में ऊंट गाड़ी पर सवार होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंचे बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

Back To Top