Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

बाबा रामदेव मंदिर में माघ सुदी दशमी का मेला श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न

हनुमानगढ़। जंक्शन स्थित बाबा रामदेव मंदिर में माघ सुदी दशमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य मेला मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज से आए भक्तों ने बाबा रामदेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में धार्मिक व सांस्कृतिक माहौल बना रहा।
मेला समिति के अनुसार, प्रातःकाल पूजा-अर्चना का क्रम प्रारंभ हुआ। सुबह की पूजा प्रवीण मित्तल एवं परवीन गोयल द्वारा विधिवत रूप से करवाई गई। पूजा के उपरांत बाबा रामदेव को 51 मण हलवे का भोग अर्पित किया गया, जिसे दिनभर श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। विशाल भोग प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रसाद ग्रहण किया।
दिनभर चले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज और बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रही।
शाम को बाबा रामदेव की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जो मेले का मुख्य आकर्षण रही। महाआरती के यजमान शिवशंकर खड़गावत एवं तरुण कौशल ने सपत्नी पंडित भवरलाल जोशी एवं पंडित पवन जोशी के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार और आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिरस में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लेकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बाबा रामदेव मंदिर को आकर्षक लाइट सजावट से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले के समापन पर समिति सदस्यों ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंदिर में भक्तों के सेवार्थ मुख्य कार्यकर्ता शिवपाल पंवार, अनिल लखोटिया, पवन डब्बावाला, मोनू बरोड, पवन गर्ग  ईशु गर्ग, उमेश गर्ग, सोनू शेखावत, साहिल मेहरा, लोकेश सारस्वत, लालचंद, सुशील ढूढानी सहयोग दिया।
Back To Top