Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सुनियोजित साजिश के तहत बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन काट रही है भाजपा सरकार: चौधरी अभय सिंह चौटाला*

Seऐलनाबाद, 29 जनवरी( रमेश भार्गव ) इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार एक सुनियोजित साजिश के तहत बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन काट रही है। हरियाणा सरकार ने फैमिली आईडी को मुख्य आधार बनाकर पति-पत्नी की संयुक्त वार्षिक आय 3 लाख से अधिक दिखा कर बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन काटनी शुरू कर दी है। फसल बिक्री 1 लाख 80 हजार रुपए से अधिक है तो कुल आय 3 लाख रुपए मानी जा रही है। बिजली बिल सालाना 24 हजार रुपए से ज्यादा होने पर आय बढ़ाकर दर्ज हो रही है। आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने से भी परिवार की आय अधिक मानी जा रही है। लाल डोरे में 400 गज से अधिक प्लॉट होने पर आय में इजाफा दिखाया जा रहा है। लगातार 6 महीने तक राशन न लेने पर भी फैमिली आईडी में आय बढ़ाई जा रही है। भाजपा सरकार के इस सामाजिक सुरक्षा पेंशन विरोधी निर्णय से पेंशन पर आश्रित लाखों लोग प्रभावित होंगे।

वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनके आश्रित अभिभावकों के इलाज के लिए प्रस्तुत किए गए मेडिकल बिलों के भुगतान के समय संबंधित विभाग द्वारा पारिवारिक आय की गणना में बुजुर्ग सम्मान निधि को शामिल किया जा रहा है और आपत्ति लगाकर मेडिकल बिलों को खारिज कर रहे हैं। बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग सम्मान निधि सरकार द्वारा नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान स्वरूप दी जाने वाली सहायता राशि है, न कि नियमित आय का स्रोत। जननायक चौधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों के सम्मान के लिए शुरू की थी न कि आय के आधार पर। हरियाणा सरकार बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन के लिए आय की शर्त को तुरंत खत्म करें ताकि पेंशन को काटने से रोका जा सके।

Back To Top