Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

भारतीय मेला एसोसिएशन का गठन, सतपाल सिंह बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

गुरुग्राम। देश के विभिन्न राज्यों में पारंपरिक मेलों का आयोजन करने वाले मेला आयोजकों ने गुरुग्राम में आयोजित बैठक में भारतीय मेला एसोसिएशन का गठन किया। इस अवसर पर राजस्थान के सतपाल सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

अब तक मेले आयोजित करने वाले लोग राष्ट्रीय स्तर पर असंगठित थे। यह पहला अवसर है जब मेला आयोजकों ने अपने हितों की रक्षा और सामूहिक मुद्दों को उठाने के लिए राष्ट्रीय संगठन बनाया है।

एसोसिएशन की कार्यकारिणी में पंजाब के विकास सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, रविन्द्र कपूर मेगी (उत्तरप्रदेश), कुणाल भट्ट (गुजरात), अनिल बत्तरा (हरियाणा), साहिल वर्मा (जम्मू-कश्मीर), सिकन्दर यादव (छत्तीसगढ़), अंकुश सेठी (पंजाब), अरशद खान (उत्तरप्रदेश), सुनील सिंह (दिल्ली), नरेश लश्करी (मध्यप्रदेश) तथा वकील अहमद खान (महाराष्ट्र) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान के जगराम गुर्जर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा परेश जे भट्ट (गुजरात), जतिन कुमार (हिमाचल प्रदेश), रमनजीत सिंह खुराना (हरियाणा) और एम.एम. दीवान उर्फ मयूर भाई (गुजरात) को राष्ट्रीय सह सचिव नियुक्त किया गया। योगेश कुमार शर्मा (हरियाणा) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री तथा फाजिल भाई खमासा (महाराष्ट्र) को महामंत्री बनाया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में गगनदीप सिंह (पंजाब), लालू शर्मा (छत्तीसगढ़), अमीर भाई शेख (गुजरात), सलमान कुरैशी, जमशेद कुरैशी और साजिद मलिक (सभी उत्तरप्रदेश) तथा पवन वर्मा (पंजाब) शामिल हैं।

बैठक में गुजरात, हिमाचल प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के मेला आयोजकों की समस्याओं के समाधान, पारंपरिक मेलों को बढ़ावा देने तथा इनमें नवाचार करने का निर्णय किया गया। बैठक में इस संगठन का नाम पहले राष्ट्रीय मेला एसोसिएशन संघ रखने का निर्णय हुआ लेकिन बाद में कुछ सदस्यों के सुझाव पर इसे बदल कर भारतीय मेला एसोसिएशन कर दिया गया।

Back To Top