Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

⭐ शहीद दिवस पर गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, राष्ट्रपिता को किया नमन

शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित गांधी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के माध्यम से सत्य, अहिंसा और सद्भाव के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया तथा महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी गई।

कार्यक्रम के दौरान नवज्योति मूक-बधिर एवं अंध विद्यालय, हनुमानगढ़ के विशेष बच्चों आदित्य एवं मनोज ने गांधीजी का प्रिय भजन प्रस्तुत किया, वहीं एनपीएस स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रामधुन ने वातावरण को श्रद्धा और भक्ति से भर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें नमन किया गया।

 

Back To Top