Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

32 वर्ष की सेवा के बाद प्रधानाचार्य मूलचंद बंसल सेवानिवृत्ति विद्यालय में भावुक विदाई समारोह

ऐलनाबाद, 01 फरवरी( रमेश भार्गव )
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधकां में प्रधानाचार्य मूलचंद बंसल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मूलचंद बंसल लगभग 32 वर्ष 4 माह की राजकीय सेवा के बाद जब वे सेवानिवृत्त हुए, तो विद्यालय परिसर भावुक वातावरण से भर गया। शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और ग्रामीण इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी सतवीर सिंह ढिढारिया तथा ग्राम सरपंच आनंद स्वरूप ने  प्रधानाचार्य बंसल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका समय विद्यालय के लिए स्वर्णिम युग के समान रहा। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय भवन का कायाकल्प हुआ और बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में विद्यालय ने जिला स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई। उन्होंने अनुशासन, गुणवत्ता और विकास को सदैव प्राथमिकता दी।
विद्यालय के शिक्षकों ने प्रधानाचार्य मूलचंद बंसल को एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता और विद्यार्थियों का सच्चा मार्गदर्शक बताया। विद्यार्थियों ने भी अपने प्रिय गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भावुक विदाई दी।
इस अवसर पर ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा प्रधानाचार्य बंसल को स्मृति-चिह्न, शॉल और पारंपरिक पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में छत्रपाल गिरी, सतपाल गिरी, सुशील गिरी, दुष्यंत गिरी, उम्मेद गिरी, जितेंद्र गिरी, राजेश गिरी, प्रवक्ता सुभाष चंद्र पारीक, सुरेंद्र कुमार खींची, एसएमसी प्रधान राकेश कुमार जांगू सहित अनेक  प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यालय स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य मूलचंद बंसल ने सभी अतिथियों, स्टाफ और ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में उन्हें सदैव शिक्षकों, कर्मचारियों और गांव का पूरा सहयोग मिला.

Back To Top