Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

ऐलनाबाद के खोसा स्टेडियम के सामने डायल 112 की गाड़ी से टक्कर मे, बिजली विभाग कर्मी व लड़का गंभीर घायल बच्ची की मौत

ऐलनाबाद,7 फरवरी (रमेश भार्गव )
शहर के नोहर रोड शेरावाली ढाणी रोड नियर अंडर ब्रिज के पास हुड्डा कॉलोनी मोड पर डायल 112 पुलिस वाहन की लापरवाही से हुए सड़क हादसे में बिजली विभाग के कर्मचारी, उनकी बेटी और बेटे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को पहले नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती कराया गया, यहां से उन्हें सिरसा रेफर किया गया। बाद में गंभीर हालत के चलते घायल पिता व बेटी को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। घटना 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:45 बजे की है। वार्ड नंबर 16 बगीची मोहल्ला ऐलनाबाद निवासी राजकुमार (40), जो बिजली विभाग ऐलनाबाद में कार्यरत हैं, अपने बच्चों अनुष्का (15) और कुनाल (12) के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार से सामान लेकर खोसा स्टेडियम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही डायल 112 नंबर 628 की गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार व उनकी बेटी अनुष्का को गंभीर चोटें आईं, जबकि बेटे कुनाल के पैरों में चोटें लगीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को पुलिस वाहन व अन्य गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। राजकुमार के पिता खेताराम (70), सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी, ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि डायल 112 वाहन चालक ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसा किया। फिलहाल राजकुमार और उनकी बेटी गंभीर चोटों के कारण बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। राजकुमार व उनकी बेटी का इलाज हिसार के सर्वेश अस्पताल में चल रहा है, जहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई व राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने खेताराम के बयान के आधार पर थाना ऐलनाबाद में डायल 112 वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) और 324(4) के तहत मुकदमा नंबर 37 दिनांक 06.02.2026 दर्ज कर लिया है। शिकायत शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद बेटी की मौत की खबर सामने आई है ऐलनाबाद पुलिस द्वारा इस मामले मे मौत की धाराएं भी ऐड की जाये गी। मामले की जांच एएसआई विजय द्वारा की जा रही है.
गौरतलब है कि आज राजकुमार की बेटी अनुष्का का नोहर रोड स्थित शिवपुरी( कल्याण भूमि)मे बड़ी गमगीन स्थिति में दाह संस्कार कर दिया गया है

Back To Top