Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

पुरातत्व विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

हनुमानगढ़। टाउन की गुड़ मंडी क्षेत्र में पुरातत्व विभाग के कथित कर्मचारियों की कार्रवाई को लेकर शहर में भारी रोष व्याप्त हो गया है। मामले में आरोप है कि पुरातत्व विभाग के कुछ कर्मचारी बिना किसी सक्षम अधिकारी, नोटिस या वैधानिक प्रक्रिया के मौके पर पहुंचे और मकान मालिक से अवैध रूप से 50 हजार रुपये की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गुड़ मंडी में स्वामी परिवार का करीब 120 वर्ष पुराना मकान स्थित है, जिसकी मरम्मत व देखरेख के लिए दिनेश स्वामी द्वारा मजदूर लगाए गए थे। इसी दौरान कुछ लोग स्वयं को पुरातत्व विभाग का कर्मचारी बताते हुए वहां पहुंचे और पहले वीडियो ग्राफी शुरू कर दी तथा निर्माण कार्य रोकने की बात कही। जब दिनेश स्वामी ने उनसे परिचय और अधिकार पत्र पूछे, तो आरोप है कि उन्होंने धमकी भरे लहजे में दिल्ली, जयपुर और जोधपुर के चक्कर लगवाने, पुलिस में झूठा मुकदमा दर्ज कराने तथा अवैध रूप से 50 हजार रुपये देने का दबाव बनाया। इस घटनाक्रम से आक्रोशित होकर हनुमानगढ़ के अनेक गणमान्य नागरिक एकत्रित हुए और पुलिस थाने पहुंचे। वहां थाना अधिकारी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोप लगाया गया कि भटनेर दुर्ग के आसपास रहने वाले लोगों को डराकर अवैध वसूली की जा रही है। उपस्थित लोगों ने ऐसे कथित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर अधिवक्ता कैलाश स्वामी ने बताया कि उनके पास महाराजा गंगा सिंह जी द्वारा प्रदत्त वैध पट्टा मौजूद है तथा संबंधित मकान भटनेर दुर्ग की परिधि से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। उन्होंने कहा कि यदि पुरातत्व विभाग के नाम पर इस प्रकार की मनमानी की गई तो दुर्ग के चारों ओर बसे बरकत कॉलोनी, बिहारी बस्ती, सदर मोहल्ला, पुराना हनुमानगढ़, मस्जिद वाला क्षेत्र और गुड़ मंडी तक के इलाके के लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं। आरोप लगाया गया कि बिना किसी जांच और नोटिस के निर्माण स्थल पर पहुंचकर पैसे मांगना और लोगों को भयभीत करना गंभीर अपराध है। बाद में कथित कर्मचारी पुलिस थाना कार्यालय में जाकर हंगामा करने की बात भी सामने आई, जिससे मामला और गरमा गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर शहर के सैकड़ों लोग एकजुट हुए, जिनमें महादेव भार्गव, प्रदीप गाड़िया, सुभाष भार्गव, पार्षद मुकेश भार्गव, पवन सरावगी, पंकज गाड़िया, मनमोहन मित्रुका, सरपंच रोहित स्वामी, बार संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत, जिनेन्द्र जैन बेबी, एडवोकेट रघुवीर वर्मा, बहादुर सिंह चौहान, सुरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट अनुज डोडा, एडवोकेट नीरज पारीक, राजेन्द्र पारीक, रजनीश पारीक, गगन भार्गव, जॉनी भार्गव, एडवोकेट जतीन स्वामी, एडवोकेट सिंद्वार्थ स्वामी, एडवोकेट राहुल सारस्वत, एडवोकेट सार्थक यादव, एडवोकेट रमेश मोदी, बसंत स्वामी, सोहनलाल छिम्पा, मुंशी खां, बाबर खां, योगेश स्वामी, प्रिंस सराफ, एडवोकेट उदित स्वामी, भूतपूर्व जिला मजिस्ट्रेट महावीर स्वामी, अशोक बंसल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। अंत में एडवोकेट स्वामी ने कहा कि यदि लोग जागरूक नहीं हुए तो इसी तरह पुरातत्व विभाग के नाम पर कुछ लोग आम जनता को परेशान करते रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Back To Top