Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

स्नैक मास्टर अमर मायल की स्मृति में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

धानमंडी जाखड़ांवाली में स्नैक मास्टर अमर मायल की पहली बरसी पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विमला कस्वां, ब्लड मैन ऑफ इंडिया अमरसिंह नायक, भाजपा नेता सुशील गोदारा ने स्वर्गीय अमर मायल को पुष्प अर्पित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि विमला कस्वां ने बताया कि मैं खुद 60 बार से ज्यादा रक्तदान कर चुकी हूं। अब महिलाएं खुलकर रक्तदान जैसा पुनित कार्य कर रही हैं। सुशील गोदारा कहा कि अमर मायल को इलाके में हजारों सांपों को घरों से सुरक्षित निकाल कर जंगल में छोड़ा था। अमरसिंह नायक ने राजस्थानी भाषा में छपे बैनर, पोस्टर देखकर राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। डॉ रामकुमार भादू ने राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए युवाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष रामदेव बेरवाल, महेन्द्र बेरवाल, एडवोकेट संजीव भादरा ने भी विचार रखे।
राजस्थानी गायक नरेन्द्र खटोड़ ने ‘भूल्यां तो किंया सरसी, यादां म्हारै गावां री’ गीत के माध्यम से अमर मायल को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में कुल 71 युनिट रक्त संग्रहित हुआ। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। शिविर में धारूराम मायल, श्रीराम मायल, डीपी रणजीतपुरा, स्नैक सेवर सुरेन्द्र रोझी, महेंद्र मायल, बेगराज इंदलिया, डॉ रामकुमार भादू, पूनम सिंहमार, प्रहलाद छाछिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राजस्थानी में मंच संचालन हरीश हैरी, राकेशनाथ ने किया। शिविर में अतिथियों ने रक्तदाताओं को ठेट राजस्थानी में लिखे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मोनू रामकां ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Back To Top