Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

एसके फाइनेंस कंपनी के खिलाफ माकपा का जोरदार प्रदर्शन

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित नागपाल अस्पताल के पास गंगानगर रोड पर संचालित SK Finance के खिलाफ आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी भोले-भाले लोगों को ऊंची ब्याज दरों के जाल में फंसाकर आर्थिक शोषण कर रही है तथा ऋणधारकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
माकपा नेताओं ने बताया कि गुरुसर गांव के एक मजदूर गुरमेल सिंह सहित कई लोगों को भारी ब्याज दरों और कड़ी वसूली प्रक्रिया का सामना करना पड़ा है। हाल ही में एक पीड़ित व्यक्ति को कंपनी द्वारा तीन माह से लगातार परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि किस्तों का भुगतान करने के बावजूद उसका लोन ट्रांसफर नहीं किया जा रहा था और दस्तावेज भी रोके गए थे। इस मामले को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने कंपनी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रबंधन से तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शन करीब एक घंटे तक चला, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन ने संबंधित पीड़ित को आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए। माकपा कार्यकर्ताओं ने इसे संघर्ष की पहली जीत बताते हुए कहा कि यदि संगठित होकर आवाज उठाई जाए तो अन्याय का जवाब दिया जा सकता है।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिले में कई फाइनेंस कंपनियां जरूरतमंद लोगों को आसान ऋण का लालच देकर बाद में ऊंची ब्याज दरें वसूलती हैं, घरों पर ताला लगाने और कानूनी कार्रवाई की धमकी देती हैं। पार्टी नेताओं ने ऐसे सभी पीड़ितों से अपील की कि वे आगे आएं और अपने साथ हो रहे अन्याय की जानकारी दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हर पीड़ित के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन में रामेश्वर वर्मा, शेर सिंह शाक्य, वेद मक्कासर, रिछपाल सिंह, गुरुप्रेम सिंह, समीर खान, मुकद्दर अली, वारिस अली और तरसेम सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है” और “लाल सलाम” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

Back To Top