Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

नाबालिग छात्र की हत्या से क्षेत्र में आक्रोश

हनुमानगढ़। भादरा क्षेत्र के नेठराणा गांव में कक्षा 5 में अध्ययनरत नाबालिग छात्र अभिषेक शर्मा की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई हत्या के मामले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना के बाद सर्व समाज में गहरा रोष और भय का वातावरण व्याप्त है। घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।
इसी क्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन हनुमानगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजय सिंह चौहान व वरिष्ठ सदस्य आर के त्यागी के नेतृत्व में सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मासूम छात्र की निर्मम हत्या ने न केवल परिवार बल्कि समूचे समाज को आहत किया है।

विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता और असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच कर हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कठोर से कठोर दंड दिलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाज में गलत संदेश जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। संघ ने चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नही हुई तो प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अलग-अलग तहसीलों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज करेगा। इस अवसर पर दीपक कश्यप लोकेश शर्मा दीदार सिंह मनोज सोलंकी धोलीपाल रोबिन सिंह सुधाकर कुमार सुरेंद्र नागपाल ओम साइ राम सिंह सुमित कुमार सहित अनेको स्कूल संचालक उपस्थित थे।

Back To Top