Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

हांसलिया में चौरी के झूठे आरोप में फंसाने व पुलिस कस्टडी मैं बेरहमी से मारपीट का मामला गरमाया

हनुमानगढ़. पीलीबंगा तहसील के ग्राम हांसलिया में कथित चौरी के झूठे आरोप, में  फंसाकर पुलिस कस्टडी में जातिसूचक गालियां और बेरहमी से मारपीट करने के मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 निवासी चन्दो देवी पत्नी अमरजीत ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 फरवरी की रात्रि को उनके पुत्र गोविन्द्रसिंह व पति अमरजीत अपने ठेके पर ली गई कृषि भूमि में नहरी पानी की बारी के अनुसार सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी की बारी को लेकर कुछ लोगों से बातचीत हुई, जिसे लेकर अगले दिन 5 फरवरी को मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद बक्श द्वारा उनके पुत्र और पति पर तार चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए शिकायत प्रस्तुत की गई। पुलिस  द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में ग्रामीणों व गवाहों के आधार पर  गोविन्द्रसिंह व अमरजीत को निर्दाेष बताया गया लेकिन शांति भंग की आशंका में उसे दिनांक-12 फरवरी को BNSS धारा 170 के तहत पाबंद करने लिए हवालात में डाल दिया। ओर अगले दिन 11 बजे मेडिकल करवाने के बाद शाम करीब 4 बजे बेरहमी से थर्ड डिग्री मारपीट कर अमरजीत बावरी को 5 बजे उपखंड न्यायालय पीलीबंगा पेश किया गया । पेश करने के बाद न्यायालय परिसर में अमरजीत बावरी की तबियत बिगड़ गई जिसे पीलीबंगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जंहा से उसे हनुमानगढ रैफर कर दिया आज सोमवार 16 फरवरी तक उपचारा धीन है
चन्दो देवी ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद मोहम्मद अली, इमरान खान, रमजान खान पुत्र अशकर अली तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जा रही हैं। आरोप है कि पैसे की मांग कर खेत में जाने और कृषि कार्य करने से भी रोका जा रहा है, जिससे परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। गोविन्द्रसिंह एक निजी विद्यालय में शिक्षक बताए गए हैं।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि रविवार सायं करीब 5:30 बजे जब चन्दो देवी अपनी बहू के साथ दवा लेने जा रही थीं, तब पक्की मस्जिद वाली गली में रमजान खान ने उन्हें रोककर कथित रूप से जातिसूचक गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। और बीच-बचाव करने पर बहू के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया तथा चन्दो देवी को  लज्जाभंग के आशय से जमीन पर गिरा दिया गया। शोर मचाने पर राहगीरों के आने से आरोपी मौके से फरार हो गया और जान से मारने की धमकी दी।
उक्त मामले में जब प्रतिनिधिमण्डल जिला पुलिस अधीक्षक से मिला तो, जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि उक्त मामले की जांच  बाहर के डीवाईएसपी से करवाई जायेगी। उक्त जांच सात दिवस में पूरी हो जायेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। वंही प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अगर सात दिन में कार्यवाही नही होती है। तो बुधवार को बड़ा धरना प्रदर्शन कर गोलूवाला थाने का घेराव किया जायेगा। ओर जब तक दोषी पुलिस कर्मी निलंबित नही होते तब  धरना जारी रहेगा।

Back To Top