Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

नहर विभाग बरवाला ने बधावड़ माइनर के समीप रास्ते 

हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा) :

नहर विभाग बरवाला द्वारा वार्ड नंबर 12 बधावड़ माइनर

के समीप हांसी रोड ऑटो मार्केट बरवाला में नहर विभाग

के रास्ते की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को

जेसीबी चला कर तहस-नहस किया गया। इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीपीओ रोशन लाल मौजूद

रहे।

किसी अप्रिय घटना के बचाव हेतु मौके पर काफी संख्या

में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी अवैध कब्जाधारी ने

इस कार्रवाई का विरोध व एतराज वगैरह नहीं जताया।

इस कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो

गई। मौके पर मौजूद ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ रोशन

लाल ने बताया कि नहर विभाग द्वारा बधावड़ माइनर के समीप वार्ड नंबर 12 में नहर विभाग के रास्ते की

पैमाइश की गई। आरडी 43 से 45 हजार की जगह पर

तीन चार अवैध कब्जाधारियों द्वारा अवैध निर्माण करके कब्जा किया हुआ पाया गया। नहर विभाग द्वारा इन अवैध कब्जाधारियों को कई बार नोटिस वगैरह दिए गए। परंतु ये अवैध कब्जाधारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और नहर विभाग की जगह पर अपना अवैध कब्जा बरकरार रखा। नहर विभाग बरवाला ने हिसार और बरवाला पुलिस की मौजूदगी में नहर विभाग के रास्ते पर किए गए अवैध

निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया। इस अवसर पर जिलेदार विकास पूनिया, जेई निशांत व पटवारी

रोशन लाल समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Back To Top