Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नोवां भगवा होली महोत्सव धूमधाम से संपन्न

ऐलनाबाद,3 मार्च( रमेश भार्गव) शहर के नोहर रोड स्थित बालाजी धाम बगीची में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा भगवा होली महोत्सव का आगाज बड़े ही भव्य रूप से किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राधेश्याम छापोला, वशिष्ठ अतिथि राजीव बधवा,स्वागतकर्ता अमित सरबटा थे.संगठन द्वारा आए हुए अतिथियों को भगवा पटका मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया अतिथियों ने कृष्ण-राधा,हनुमान जी की सुंदर झांकी को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया किया .कार्यक्रम की अगवाई घोड़ी के ऊपर रवि लड्डा (पूर्व अध्यक्षनगर पालिका) द्वारा की गई .बालाजी धाम सेवा समिति द्वारा जलपान की व्यवस्था बड़े ही सुचारु ढंग से की गई. बालाजी धाम बगीची द्वारा समिति को भी सम्मानित किया गया. सैकड़ो की संख्या में लोग भगवा गुलाल उडातेहुए डफ की तान पर नाचते, गाते हुए बगीची धाम से अनाज मंडी, पंचमुखी चौक,ममेरा चौक, गांधी चौक, चौधरी देवीलाल चौक, सतनाम सिंह चौक,उधम सिंह चौक से होते हुए शाम को नचिकेतन मॉडल स्कूल में संपन्न हुई. संगठन की तरफ से गयारह इनाम रखे गए थे जो की 10 ईनाम रास्ते में निकाले गये 11 वा बंपर इनाम रेंजर साइकिल जिसके विजेता हर्ष बगीची मोहल्ला के निकला । यह जानकारी बजरंग दल के मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने दी. देवेंद्र गोयल ने शहर वासियो का सभी समाजसेवी संगठनों का, सम्मानित पत्रकारों का ,विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की पूरी टीम को कार्यक्रम को सफल बनाने पर साधुवाद व हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

Back To Top