Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में पहुँची संबद्धता टीम : डा. सज्जन कुमार*

ऐलनाबाद, 6 मार्च( रमेश भार्गव ) चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के नियमानुसार राजकीय महाविद्यालय मीठी सुरेरा में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता तथा संबद्धता कमेटी के इंचार्ज डा. सुगन सिंह के संयोजन में महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की स्नातकोत्तर हिंदी विषय की संबद्धता करवाई गई।महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सज्जन कुमार से स्थानीय पत्रकार द्वारा की गई बातचीत में उन्होंने बताया कि किसी भी महाविद्यालय जब भी कोई नया विषय शुरू होता है तो उस विषय की संबद्धता करवाना ज़रूरी होता है। इसमें आवश्यक दस्तावेज जैसे फाइल जिसमें सीलेबस, लेशन प्लान, टाइम टेबल, विषय परिषद की रिपोर्ट, संबधित कमेटी की रिपोर्ट,एसाइनमेंट, क्लास टैस्ट,असेसमेंट व अन्य जो भी ज़रूरी दस्तावेज थे सबको पूरा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबद्धता से पहले कालेज लेवल पर कमेटी गठित करके जिसमें कन्वीनर डा. सुगन सिंह,प्रो. कुलजीत कौर तथा डा. जोगिंद्र सिंह मेम्बर के रूप में शामिल थे के द्वारा सभी जरूरी दस्तावेज तैयार किए गए महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा से प्रो. पंकज शर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय में स्नातकोत्तर हिंदी विषय की संबद्धता के लिए टीम पहुंची थी, जिसमें सीडीएलयू से हिंदी विभाग से डॉ. जसबीर भारत तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़ से प्रो. कमलेश रानी शामिल थे।महाविद्यालय की गठित कमेटी द्वारा सभी जरूरी दस्तावेजों की फाइल पेश की गई। निरीक्षण समिति द्वारा पुस्तकालय, जिम, ट्रैक,स्पोर्ट्स ग्राउंड,अन्य खेल मैदान महिला प्रकोष्ठ, जिओ लैब, साइंस लैब, सेमिनार हॉल, क्लासरूम, गर्ल कॉमन रूम, कंप्यूटर लैब, कॉमर्स ब्लॉक तथा फाइनेंस गतिविधियों की गहनता के साथ जांच की गई। इस मौके पर हिंदी विषय के अध्यक्ष प्रो. राजेश के साथ महाविधालय के अधिकतर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Back To Top