Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार राम सिंह बराड़ बने हरियाणा विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य

ऐलनाबाद , 6 मार्च( रमेश भार्गव ) हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वरिष्ठ पत्रकार एवं अजीत समाचार के विशेष संवाददाता राम सिंह बराड़ को हरियाणा विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति का विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए गठित इस समिति में सात पत्रकारों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इसमें राम सिंह बराड़ के अलावा श्रीमती गीतांजलि गायत्री (द ट्रिब्यून), डॉ. धनंजय शर्मा (भारत 24), आशीष वर्मा (अमर उजाला), डॉ. सुरेंद्र धीमान (दैनिक सवेरा), सुखबीर सिंहवाल (द इंडियन एक्सप्रेस) तथा साक्षी शर्मा (इंडिया न्यूज) शामिल हैं।

अधिसूचना के अनुसार विधानसभा की प्रेस सलाहकार समिति का कार्यकाल वर्ष 2025-26 के दौरान रहेगा और यह समिति विधानसभा प्रेस गैलरी से संबंधित व्यवस्थाओं एवं नियमों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

राम सिंह बराड़ के इस मनोनयन पर पत्रकारिता जगत और सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्त की है तथा इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है। नव नियुक्त सदस्यों ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण का आभार व्यक्त किया है।

Back To Top