Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सरकारी आईटीआई लाइब्रेरी और वर्कशॉप का उपयोग कर सकेंगे आम नागरिक

– स्किल डेवलपमेंट के लिए हरियाणा सरकार की नई पहल
ऐलनाबाद , 08 मार्च (रमेश भार्गव )हरियाणा सरकार ने राज्य के आम नागरिकों के कौशल विकास और संसाधनों तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बजट 2025-26 की घोषणाओं के अनुरूप, सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से अब आम नागरिक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
यह जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आईटीआई के संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और स्थानीय नागरिकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि अब आम नागरिक पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आईटीआई में बनी लाइब्रेरी व वर्कशॉप मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। इच्छुक नागरिक इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि कौशल विकास को नई दिशा के संकल्प के साथ, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने इस योजना को लागू किया है। यह कदम न केवल युवाओं बल्कि उन सभी नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा जो तकनीकी ज्ञान और मशीनरी में रुचि रखते हैं।

Back To Top