हनुमानगढ़ । नारी शक्ति राजस्थान आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ हनुमानगढ़ की साथिन प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा रानी के नेतृत्व में आज हनुमानगढ़ आए मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को अपना चौदह सूत्री मांग पत्र सौंपा । उन्होंने अपने ज्ञापन में ग्राम पंचायत साथिनों की न्यायोचित मांगों को शीघ्र समाधान करने की मांग की है ।
उन्होंने अपने ज्ञापन में बताया कि प्रार्थीयान राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला अधिकारिता विभाग के अधीनस्थ ग्राम पंचायत पर ग्राम साथिनों के पदों पर कार्यरत हैं । ग्राम साथिन का एक पद एक ग्राम पंचायत में निश्चित है । जिसका कार्य क्षेत्र पूरी ग्राम पंचायत का रहता है । ग्राम पंचायत साथिनों के पदों पर नियुक्ति से लेकर आज तक मानदेय में नाम मात्र की बढ़ोतरी हुई है । जबकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी हमारे मानदेय से अधिक है । न्यूनतम मजदूरी वाले मजदूर का कार्य समय मात्र 8 घंटे रहता है । जबकि हमारे कार्य समय की कोई समय सीमा तय नहीं है । आम दिनों में 10 से 15 घंटों तक कार्य करना पड़ता है । इसके बावजूद ग्राम साथिनों की पंचायत क्षेत्र में कहीं बैठक करने के लिए स्थान आरक्षित नहीं है । इसी के चलते ग्राम साथियों की कुछ न्यायोचित मांगें इस प्रकार से हैं कि ग्राम साथिनों को राज्य कर्मचारी घोषित कर उनके कार्य समय सीमा तय की जाए, समय-समय पर सम्मानजनक मानदेय वृद्धि की जाए, नियमित नहीं किए जाने तक मानदेय ₹21000 प्रतिमाह दिए जावे, साथिनों को शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन दिवसों में 10-10 दिनों का अवकाश दिया जावे । जैसे की विभिन्न विभागों में कर्मचारियों को मिलता है, ग्राम पंचायत पर बैठक करने व अपना कार्य करने के लिए अलग से स्थान दिया जावे, ब्लॉक स्तर व जिला स्तरीय बैठकों में आने-जाने का यात्रा भत्ता दिया जावे, जाजम बैठक की व्यवस्था के लिए व स्टेशनरी का अलग से बजट दिया जावे, महिला पर्यवेक्षक के पदों में साथिनों का 50% कोटा निर्धारित किया जावे, ग्राम पंचायत का नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद फ्री हुई साथिनों का अन्य विभागों में समायोजित किया जावे, ग्राम साथिनों का समय-समय पर परिचय पत्र बना कर दिया जावे, ग्राम साथिनों को राज्य कर्मचारियों के सम्मान सभी सुविधा दी जावें, ग्राम साथिनों को उनके सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्ति पर कम से कम 10 लाख रुपए का एकमुस्त भुगतान किया जावे, ग्राम साथिनों की सेवानिवृत्ति के बाद उचित पेंशन दी जावे व ग्राम साथिनों को सेवाकाल का अनुभव परिलाभ भी दिया जावे इत्यादि मांगों को हल करने की मांग की है ।
इस मौके पर सीमा रानी, संजू वर्मा, नीरू जोशी, गोमती रानी, सरोज देवी, सुलोचना, संतोषी देवी, सुखविंदर कौर, सुमित्रा, कांता, ममता, सुमन कंवर, सुंदर देवी, राजलक्ष्मी, शकुंतला, मुकेश कुमारी, कौशल्या, वीरपाल कौर, रेनू शर्मा, मनोज कुमारी, कविता, सुमन कुमारी, मनविंद्र कौर, हरबंस कौर, सुलोचना देवी, वीरपाल कौर, कुलविंदर कौर, इंद्रा देवी, सरस्वती देवी, नजमा बीबी, फातिमा बीबी, कमला, स्वर्ण कौर, भंवरी देवी, सुलोचना देवी, परमेश्वरी देवी, कमला देवी, कमल कंवर व सुमित्रा देवी इत्यादि उपस्थित थीं ।

