Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात :- एसपी

ऐलनाबाद, 9 मार्च (रमेश भार्गव) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की चल रही परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सिरसा में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि सिरसा में बोर्ड परीक्षा को नकल रहित और शातिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना पुलिस का परमदायित्व है । उन्होने बताया कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्वों को बक्सा नहीं जाएगा

उन्होने बताया कि पुलिस लगातार परीक्षा केंद्रों के आसपास पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पूरी तरह नजर बनाए हुई है । परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए केंद्रों के आसपास बेरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा ईआरवी डायल 112 परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त कर रही है ।

अनावश्यक लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों और अन्य लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण मिल सके। उन्होंने बताया कि जिला के सभी पर्यवेक्षक अधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतने के आदेश दिए।

एसपी दीपक सहारण ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े होती है, इसलिए प्रशासन का पूरा प्रयास है कि परीक्षाएं नकल रहित और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हों। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित घरों की छतों पर भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि बाहर से पर्चियां फेंकने या किसी अन्य माध्यम से नकल कराने की कोशिशों को रोका जा सके। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेहुए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की है और कहा है कि यदि कोई व्यक्ति नकल से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की सक्रियता से विद्यार्थियों और अभिभावकों में भरोसा दिखाई दिया। प्रशासन का मानना है कि कड़ी निगरानी और सख्त व्यवस्था के चलते इस बार परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी और नकल मुक्त वातावरण में संपन्न होंगी।

Back To Top