Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणाएं

महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

 

ऐलनाबाद,9 मार्च (रमेश भार्गव) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत करने के अलावा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की पांचवीं किस्त के 200 करोड़ 77 लाख रुपये , सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 1 हजार 338 करोड़ 61 लाख रुपये तथा हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत 20 करोड़ 21 लाख रुपये पात्र महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किए। उन्होंने स्टार्टअप्स को भी 3 करोड़ रुपये की सीड-मनी के चेक वितरित किए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में सेंड आर्ट शो के माध्यम से महिला सशक्तिकरण व उपलब्धियों की झलक दिखी।

श्री नायब सिंह सैनी ने समारोह में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की  बधाई देते हुए कहा कि आज एक ओर जहां पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, वहीं दूसरी ओर हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पानीपत पर शुरू हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 11 गौरवपूर्ण वर्ष पूरे हुए हैं।

उन्होंने महिला उद्यमिता मंच के हरियाणा चैप्टर को शुरू करने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स की संख्या 61 प्रतिशत करने में कारगर सिद्ध होगा। आज 16 उद्यमशील माताओं-बहनों को स्टार्टअप हेतु दी जाने वाली मदद के चेक वितरित किये हैं। साथ ही, महिला उद्यमियों के लिए 3 करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है। यह मंच उन बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं।

Back To Top