हनुमानगढ़।हनुमानगढ़ में आयोजित मेडिकल प्रीमियर लीग (MPL) सीजन-4 का भव्य और सफलतापूर्वक समापन हुआ। शहर के डॉक्टरों, फार्मा और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच खेले गए इस क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में 10 टीमों ने लिया भाग
MPL सीजन-4 में हनुमानगढ़ और आसपास के मेडिकल एवं हेल्थ सेक्टर से जुड़ी कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिनमें —
IMA Hanumangarh Lions
IMA Rawatsar Riders
Chemist Commandos
CMHO Eagles Hanumangarh
Team MGM Nursing
Royal Vet Battalion
Pharma Worries XI
Batra Warriors
Homeopathy Hawks
Physiotherapy Panthers
इन सभी टीमों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल भावना के साथ मुकाबले खेले और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
फाइनल मुकाबले में IMA हनुमानगढ़ लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फार्मा वॉरियर्स XI को 50 रन से हराकर MPL सीजन-4 का खिताब अपने नाम किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए IMA हनुमानगढ़ लायंस ने 10 ओवर में 110 रन पर 4 विकेट बनाए, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए फार्मा वॉरियर्स XI की टीम 10 ओवर में 60 रन पर 8 विकेट ही बना सकी।
फाइनल मैच के हीरो डॉ. धर्मवीर कसवां रहे, जिन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 35 गेंदों में 91 रन (5 चौके और 11 छक्के) बनाए और गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में फार्मा वॉरियर्स XI ने टीम MGM नर्सिंग को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में दीपक शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
MPL सीजन-4 का आयोजन Weboo Tech Pvt. Ltd. के CEO प्रमोद कुमार और AAS Physiotherapy के डॉ. अमित अरोड़ा के नेतृत्व में किया गया।
इस टूर्नामेंट के प्रेजेंटर Hisariya Infra के CEO तनिष हिसारिया रहे।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में Solar Life Sciences, Reliable Lab और Rotaract Club ने प्रायोजक के रूप में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
इसके साथ ही कई संगठनों और व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा, जिनमें
Attifit Sports के प्रदीप सैनी, Expert Sports के बलजिंदर जी, Chandra Sports के ईशान चौधरी, Shakti Sahayog Foundation की प्रेरणा पाहुजा और Vianor Events की विनी का योगदान उल्लेखनीय रहा।
भटनेर रत्न अवार्ड की नई पहल
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा एक नई पहल “भटनेर रत्न अवार्ड” की शुरुआत की गई। इस पहल का उद्देश्य हनुमानगढ़ के उन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करना है जिन्होंने खेल, शिक्षा या अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर सम्मानित प्रतिभाओं में —
यज्ञा वर्मा – 13 वर्ष की आयु में अंडर-19 लॉन टेनिस स्कूल नेशनल में भाग लेकर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। वे राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने इतनी कम उम्र में अंडर-19 में भाग लिया। साथ ही वे हनुमानगढ़ की दूसरी लड़की हैं जिन्होंने लॉन टेनिस में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है। पिछले दो वर्षों से जिला स्तर पर लगातार गोल्ड मेडल भी हासिल किए हैं।
जानवी शेखावत – जिन्होंने जैवलिन थ्रो की 23वीं नेशनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
मानवी वर्मा – जूडो में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल किए।
गरिमा शर्मा (नई आबादी) – जिन्होंने घर पर स्व-अध्ययन करते हुए UPSC परीक्षा में 460वीं रैंक हासिल कर हनुमानगढ़ का गौरव बढ़ाया।
वर्नित अरोड़ा – जिन्होंने कम उम्र में ही रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस पहल का संचालन ऋतु सेठी अरोड़ा द्वारा किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही 15 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विशेष अतिथि
कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे जिनमें
डॉ. राजबीर (वरिष्ठ पशु चिकित्सक) तथा डॉ. प्रताप सिंह शेखावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर
डॉ. राजीव सेतिया, डॉ. एस. एस. गेट तथा डॉ. मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह
टूर्नामेंट के समापन अवसर पर
डॉ. पारस जैन, डॉ. निशांत बत्रा तथा डॉ. नरेश सेगलेचा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. पारस जैन ने कहा —
“MPL जैसे आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं होते, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा देने का माध्यम होते हैं। हनुमानगढ़ में डॉक्टरों और युवाओं के बीच इस तरह की पहल सराहनीय है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और शहर में खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।”
Weboo Tech Pvt. Ltd. के CEO प्रमोद कुमार ने कहा,
“MPL का उद्देश्य केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि हनुमानगढ़ की प्रतिभाओं को पहचान मिले और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच मिले। ‘भटनेर रत्न अवार्ड’ इसी सोच का एक हिस्सा है।”
आयोजन के चेयरपर्सनडॉ. अमित अरोड़ा (AAS Physiotherapy) ने कहा,
“खेल और स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। MPL जैसे आयोजन डॉक्टरों और युवाओं को फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं।”
पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक्सपर्ट्स स्पोर्ट्स ग्राउंड, हनुमानगढ़ जंक्शन में खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।
आयोजकों ने MPL सीजन-4 के सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, टीमों, प्रायोजकों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

