Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज की छात्रा ने पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया

ऐलनाबाद, 13 मार्च (रमेश भार्गव)सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि विज्ञान देश के विकास की आधारशिला है तथा आज के समय में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नई खोजों के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर देवजोत और जैस्मीन कौर के मार्गदर्शन में छात्रा द्वारा पोस्टर तैयार किया गया। इसके पश्चात चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सी.डी.एल.यू.) के एम.पी. हॉल में भौतिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रखा गया। कार्यक्रम के अंतर्गत *डिबेट, क्विज़ तथा पोस्टर प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज, ऐलनाबाद की बी.एससी. तृतीय वर्ष नॉन मेडिकल की छात्रा पलक ने पोस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज के मैनेजमेंट सदस्य डॉली मेहता ने छात्रा को बधाई दी। कॉलेज के समस्त स्टाफ ने छात्रा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back To Top