Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद, 13 मार्च (रमेश भार्गव) बीती 9 मार्च 2026 को रानियां में रात्रि के समय अज्ञात युवकों द्वारा नामधारी गुरुद्वारा में घुसकर गुरुद्वारे का ताला तोङ कर गुल्लक से 75 हजार रूपए की नगदी चोरी करने के मामले में रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि नामधारी गुरूदवारा सिंह सभा रानियां के प्रधान रघुबीर सिंह ने बताया कि रोजमर्रा के अनुसार ग्रंथी हिम्मत सिंह पाठ कर देर सायं गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट को ताला लगाकर घर चले गए थे । रात्रि के समय अज्ञात युवकों ने गुरुद्वारा साहिब के हॉल का ताला तोङ कर गुल्लक से 75 हजार रूपए की नगदी चोरी कर मौका से फरार हो गए । शिकायत के आधार पर रानियां थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान रानियां थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपी सुखबीर सिंह उर्फ निक्का पुत्र बलदेव सिंह व कर्ण सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासियांन ऐलनाबाद को ऐलनाबाद क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया है ।गिरफ्तार किए दोनो आरापियों की निशानदेही पर नगदी बरामद कर लिया है । उन्होने पुछताछ मे बताया की दोनों युवक नशा करने के आदी है और नशे की पुर्ती के लिए चोरी को अंजाम दिया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनो आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Back To Top