Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सेम निकासी, सरसों की एमएसपी खरीद व नहरी पानी की व्यवस्था की मांग

आप ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर राहत प्रदान करने की मांग की गई। आप जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर आधारित है। इसके बावजूद किसान विपरीत परिस्थितियों में लगातार संघर्ष कर रहा है और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार आंदोलन करने को मजबूर हो रहा है। उन्होंने मांग की कि हनुमानगढ़ जिले के सेम प्रभावित क्षेत्रों में सेम के पानी की निकासी कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इसके साथ ही विदेशों से खाद्य तेल आयात करने की बजाय प्रदेश में किसानों की ओर से उत्पादित सरसों की फसल की शत-प्रतिशत एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में आगामी खरीफ फसलों की बुवाई को देखते हुए नकली बीज, उर्वरक और पेस्टीसाइड की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग भी की गई, ताकि किसानों के साथ होने वाली ठगी को रोका जा सके। इसके अलावा गोलूवाला, पल्लू, खुइयां और टिब्बी क्षेत्र में विद्युत तारों की स्पार्किंग से होने वाली आगजनी की घटनाओं को देखते हुए इन क्षेत्रों में दमकल की स्थायी व्यवस्था करने की मांग रखी गई। आप नेताओं ने कहा कि 8 मार्च को मुख्यमंत्री के हनुमानगढ़ दौरे के दौरान किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद थी, लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाया। ज्ञापन के जरिए खरीफ फसलों की बुवाई के लिए नहरी पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा हरियाणा और पंजाब से राजस्थान के हिस्से का पूरा नहरी पानी दिलाने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि हनुमानगढ़ जिले के किसानों की डिग्गियों का बकाया अनुदान तत्काल जारी किया जाए। इस मौके पर आप के प्रदेश सचिव राजवीर माली, लीलाधर भाट, गुलशन सोनी, सुभाष पारीक, जयपाल स्वामी, राजकुमार गर्ग, मदनलाल, सतपाल सोनी, लक्ष्मण योगी, सूरज कुमार, रामकुमार, गोपाल मेघवाल, अशोक कुमार, करनैल सिंह और बलवंत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top