Flash Story
मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग
तीन साल से अलग रह रहे दंपती को काउंसलर रेशमी सियाग ने फिर मिलाया
प्रताप सिंह चूड़ावत को शहीद का दर्जा व वनकर्मियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज
राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता

नहर व सड़क किनारों पर सरकारी वृक्ष चोरी करने के मामले में चार व्यक्ति काबू ।

ऐलनाबाद, 17 मार्च( रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की ऐलनाबाद थाना पुलिस ने नहर व सड़क किनारे खड़े वृक्षों की लकड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चार लोगों को ऐलनाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिन वन विभाग में बतौर ब्लॉक खंड अधिकारी तैनात सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव शेरावांली सड़क व गांव मिठ्ठी सुरेरां की नहर को निरीक्षण के दौरान चैक किया जा रहा था । इस दौरान सड़क किनारे व नहर किनारे पर कुछ वृक्ष कटे हुए पाए गए । वन विभाग ने अपने स्तर पर गहनता से वृक्षों के रिकॉर्ड को चैक किया तो पता चला की सड़क व नहर किनारों से काफी वृक्ष चोरी होने पाए गए । शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी वृक्ष चोरी कर सरकार के राजस्व को नुक्सान पंहुचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान ऐलनाबाद थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरकारी राजस्व को नुक्सान पंहचाने के माममें में संलिप्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आऱोपियों की पहचान निशानदीप पुत्र जसविंद्र सिंह निवासी गांव पोहड़का,छोटू राम पुत्र औमप्रकाश निवासी गांव किशनपुरा ढाणी,राजेंद्र उर्फ भीम पुत्र महेर चंद निवासी खारी सुरेंरा,मदन पुत्र लाल चंद निवासी वार्ड नंबर 8 ऐलनाबाद जिला सिरसा के रुप में हुई है । ऐलनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा सरकारी लकड़ी व वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी व वृक्षों की लकड़ी बरामद कर ली है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Back To Top