Flash Story
मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग
तीन साल से अलग रह रहे दंपती को काउंसलर रेशमी सियाग ने फिर मिलाया
प्रताप सिंह चूड़ावत को शहीद का दर्जा व वनकर्मियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज
राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता

प्रदेश की जनता चाहती थी इनेलो को इस चुनाव से दूरी बनानी चाहिए, इसलिए हमने जनता के हित में लिया ये ऐतिहासिक फैसला: चौधरी अभय सिंह चौटाला

ऐलनाबाद , 18 मार्च( रमेश भार्गव ) मंगलवार को राज्यसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप जड़ते हुए कहा कि हुड्डा ने इस बार राज्यसभा चुनाव में बड़ा खेल खेला है। जिन विधायकों को टिकट दिलवाने में हुड्डा की भूमिका रही, उन्हीं विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया। इससे एक बात प्रदेश की जनता के सामने साफ हो गई है कि यह बगावत खुद विधायकों की नहीं बल्कि भूपेंद्र हुड्डा की रणनीति का हिस्सा थी। इस बात का वे जल्द खुलासा करेंगे कि कांग्रेस के इन विधायकों को हुड्डा ने ही बागी करवाया है।
अभय सिंह चौटाला ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा के राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के पास 30 विधायक थे। उस वक्त भी भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी से मिलीभगत कर दूसरा उम्मीदवार खड़ा नहीं होने दिया था। उसी राज्यसभा चुनाव में कुमारी शैलजा की टिकट काटी गई थी जिसके कारण उनके समर्थक विधायक नाराज हो गए थे। अगर उस समय बीजेपी उम्मीदवार उतारती तो सौ फीसदी दीपेंद्र हुड्डा चुनाव हारते।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध को हुड्डा पसंद नहीं करते थे। उन्होंने हुड्डा पर दलित विरोधी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि अशोक तंवर के साथ हुई घटना और शैलजा प्रकरण इसके उदाहरण हैं। बीजेपी पैसे के बल पर और हुड्डा विधायकों के बल पर दलित उम्मीदवार को हराना चाहते थे।
अभय चौटाला ने बताया कि हमने सभी 90 हलकों के लोगों से रायशुमारी करने के बाद सोच-समझकर यह फैसला लिया। प्रदेश की जनता चाहती थी कि हमें इस चुनाव से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहला ऐसा फैसला है, जो प्रदेश की जनता के हित में लिया गया है।
चुनाव नतीजे के बाद मुख्यमंत्री द्वारा इनेलो को कांग्रेस की बी टीम बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उन्हें इनेलो को कांग्रेस की बी टीम कहने से पहले जनता से माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि बीजेपी ने विधायक खरीदकर प्रजातंत्र का गला घोंटा है।

Back To Top