Flash Story
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल
ट्रांसफॉरमेटिव ट्यूसडे के तहत जिला न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण ने विद्यार्थियों से कहा ‘‘नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो‘‘
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय स्कूल मेहनाखेड़ा की एसएमसी से किया वर्चुअल संवाद
​हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटाला
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विधि रही प्रथम
विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं और आमजन की परिवेदनाओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
हनुमानगढ़ जंक्शन में 25 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लायन क्लब  सेंटर ने गौशाला में की गौ सेवा
सी एम आर जे राजकीय महाविद्यालय में केच द रैन अभियान चलाया गया

हनुमानगढ़ टाउन में 64वें चेटीचंड महोत्सव का भव्य आयोजन

हनुमानगढ़ टाउन की पूज्य सिंधी पंचायत समिति रजिस्टर्ड, झूलेलाल मंदिर सेवा समिति एवं झूलेलाल नारी शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 64वें चेटीचंड महोत्सव के पांचवें दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर की सिंधी धर्मशाला में संपन्न हुआ, जहां समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रोफेसर सुमन चावला रहीं। विशिष्ट अतिथियों में व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़, दिल्ली से पधारी श्रीमती ललिता बिनवानी, महावीर इंटरनेशनल महिला क्लब की अध्यक्ष एडवोकेट श्रीमती कंचन गुप्ता तथा अग्रवाल महिला समाज समिति की अध्यक्ष श्रीमती मिताली अग्रवाल शामिल रहीं। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने वाला बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात बच्चों एवं महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से भगवान झूलेलाल के जीवन पर आधारित चरित्रार्थ मंचन को खूब सराहा गया, जिसमें आस्था, संस्कृति और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
झूलेलाल नारी शक्ति की सक्रिय सदस्य वर्षा करमचंदानी एवं अनीता तेजवानी ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि कल चेटीचंड के पावन अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण, भव्य शोभायात्रा, भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन पूरे दिन चलेगा।
कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने संस्कृतिक वेशभूषा में भाग लेकर आयोजन को भव्य रूप प्रदान किया। मंच संचालन पंडित गिरिराज शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सहज एवं गरिमामय ढंग से आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार शंकर लाल करमचंदानी द्वारा दिये गए । कुल मिलाकर चेटीचंड महोत्सव का यह पांचवां दिन धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक उत्साह और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा, जिससे आने वाले मुख्य आयोजन के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मेला प्रभारी गोविंद राम टेकवानी ,सहप्रभारी फ़त्तू राम बाबानी,मंदिर बाबा साहब गिरधारी लाल ककुवानी, पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष खजान चन्द शिवनानी, भारतीय सिंधु सभा के जिला अध्यक्ष घनश्याम दास मेघवानी,पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष मनोहर लाल बाबानी कोषाध्यक्ष पवन टेकवानी सहसचिव मुरलीधर सखूजा वरिष्ठ सदस्य बालकिशन करमचंदानी, मुरलीधर हरवानी, नारायण दास ककुवानी मोहन भरवानी, गोवर्धन भारवानी, प्रदीप ज्ञानानी, चंद्र प्रकाश ज्ञानानी, दीपक करमचंदानी,सोनू गंगवानी, राजेश चंदानी आदि उपस्थित रहे ।

Back To Top