Flash Story
राजकिय विधालय मिठनपुरा में बाल कल्याण समिति ने पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर बच्चों को किया सचेत
कलियुग में भगवान के नाम-संकीर्तन से ही संभव है भवसागर से पार होना : महंत श्री भरतमुनि जी महाराज
छात्रों की आवाज़, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित के मुद्दे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी कांग्रेस :कुमारी सैलजा
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने नोहर सेक्टर का किया दौरा, थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार करवा : निष्पक्ष पत्रकारिता, सादगी और मानवीय मूल्यों के पर्याय
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

गांव खारिया में घर से गेंहू चोरी की वारदात सुलझी,दो आरोपी काबू।

ऐलनाबाद 21 मार्च( रमेश भार्गव)पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए,जिला की रानियां थाना क्षेत्र के गांव खारिया में स्थित एक घर से 5 कट्टे गेंहू चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी गांव खारिया जिला सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 मार्च 2026 की दोपहर के समय अज्ञात युवक ने घर में घुसकर 5 कट्टा गेंहू चोरी कर मौका से फरार हो गया । रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना रानियां में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों नरेश कुमार पुत्र राजबीर सिंह व सचिन पुत्र रायसिंह निवासियान गांव खारिया जिला सिरसा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा गेंहू व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर कर ली हैं । थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Back To Top