Flash Story
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी
दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया
06 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद ने पकड़ी करीब एक करोड़ रूपए कीमत की 530 ग्राम हेरोइन

ऐलनाबाद, 21 मार्च( रमेश भार्गव ) हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए फिर से एक और बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, ब्यूरो की टीम ने थाना सदर फतेहाबाद के अंतर्गत फतेहाबाद से भुना रोड नजदीक जमींदारा होटल के पास से दो पुरुष व एक महिला नशा तस्कर को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है । आरोपियों के कब्जे से 530 ग्राम हेरोइन को बरामद किया गया है। बरामद की गई नशीले पदार्थ की मात्रा NDPS अधिनियम के तहत व्यावसायिक श्रेणी की है।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार , IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि “नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

यह कार्यवाही एसपी श्री मोहित हांडा, IPS के मार्गदर्शन और डीएसपी श्री जगजीत सिंह के निर्देशन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह की टीम द्वारा अंजाम दी गई। थाना सदर फतेहाबाद एरिया में गश्त के दौरान, ASI महेश कुमार और उनकी टीम को मुखबिर से हेरोइन तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद, पुलिस टीम ने रणनीतिक ढंग से संदिग्धो को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। कानूनी औपचारिकता पूरी करते हुए आरोपियों की तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसकी बाज़ार कीमत करीब एक करोड़ रूपए बताई जा रही है |

गिरफ्तार आरोपियों कि पहचान:- 1.प्रदीप उर्फ प्रीत पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी कराला जिला मोहाली पंजाब 2.धर्मबीर उर्फ काला पुत्र मामराज निवासी थरबा 3.सपना रानी पत्नी बलविंदर निवासी बादलगढ़ जिला फतेहाबाद के रूप मे हुई है। जिनके खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत व्यावसायिक मात्रा का मामला संख्या 101 /2026 दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपियों से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

उप निरीक्षक इंचार्ज तरसेम सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज का सहयोग अनिवार्य है। यदि आपको कहीं भी नशा व्यापार या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Back To Top