Flash Story
विद्यालय प्रबंधन को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने सालासर बालाजी मंदिर में किए दर्शन
सोनम वांगचुक के समर्थन में कोहला गांव में निकली मौन रैली*
राजकिय विधालय मिठनपुरा में बाल कल्याण समिति ने पॉक्सो एक्ट और सोशल मीडिया की चुनौतियों पर बच्चों को किया सचेत
कलियुग में भगवान के नाम-संकीर्तन से ही संभव है भवसागर से पार होना : महंत श्री भरतमुनि जी महाराज
छात्रों की आवाज़, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जनहित के मुद्दे संसद में पूरी मजबूती से उठाएगी कांग्रेस :कुमारी सैलजा
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य ने नोहर सेक्टर का किया दौरा, थानों का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार करवा : निष्पक्ष पत्रकारिता, सादगी और मानवीय मूल्यों के पर्याय
मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन हरियाणा में उपमंडल स्तर तक संगठन का करेगी विस्तार : चंद्र शेखर धरणी

पिता की पुण्यतिथि पर बच्चों को बांटे स्कूल बैग, शिक्षा के प्रति दिया प्रोत्साहन

ऐलनाबाद, 24 मार्च (रमेश भार्गव ) खंड के गांव खारी सुरेरा स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। समाजसेवी विजेंद्र सिहाग ने अपने पिता की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर स्कूल के सभी बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए।

इस मौके पर विद्यालय में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नए बैग पाकर उत्साह व्यक्त किया। समाजसेवी विजेंद्र सिहाग ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की स्मृति में यह सेवा कार्य करने का निर्णय लिया है। उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग देना है।

विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और अन्य लोगों को भी आगे आकर सहयोग करने की प्रेरणा मिलती है।

Back To Top