Flash Story
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल
ट्रांसफॉरमेटिव ट्यूसडे के तहत जिला न्यायक्षेत्र के न्यायिक अधिकारीगण ने विद्यार्थियों से कहा ‘‘नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो‘‘
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजकीय स्कूल मेहनाखेड़ा की एसएमसी से किया वर्चुअल संवाद
​हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं, युवाओं के साथ हो रहा खिलवाड़: चौधरी अभय सिंह चौटाला
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विधि रही प्रथम
विभागीय योजनाओं की समीक्षा, बजट घोषणाओं और आमजन की परिवेदनाओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश
हनुमानगढ़ जंक्शन में 25 लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
लायन क्लब  सेंटर ने गौशाला में की गौ सेवा
सी एम आर जे राजकीय महाविद्यालय में केच द रैन अभियान चलाया गया

एएसपी फैसल खान ने पुलिस पब्लिक कमेटी के सदस्यों संग बैठक कर अनेक विषयों पर चर्चा की ।

 

ऐलनाबाद, 25 मार्च (रमेश भार्गव). एएसपी फैसल खान ने बरनाला रोड स्थित पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में जिला के पैट्रोल पंप संचालकों,स्वर्णकारों एवं पुलिस पब्लिक कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर अनेक मुद्दों पर विस्तारपूर्व चर्चा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से अनेक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। एएसपी फैसल खान ने सभी पैट्रोल पंप संचालकों और स्वर्णकारों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर गार्ड तैनात करें और उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि को रोका जा सके । एएसपी ने कहा कि सिरसा पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है, लेकिन प्रतिष्ठानों पर सतर्कता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि संबंधित थाना प्रभारियों के साथ मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं,यदि आपोक किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां नजर आए तो तुरंत सूचना पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते अपराध करने वाले व्यक्ति को पकड़ा जा सके । इसके साथ ही, सिरसा पुलिस ने पैट्रोल पंपों, बैंकों और एटीएम के आस-पास गश्त बढ़ा दी है, और पीसीआर व राइडर 24 घंटे लगातार गश्त करेंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि सुरक्षा प्रबंधों में पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना पुलिस को दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पैट्रोल पंप संचालकों और स्वर्णकारों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के पैट्रोल पंप और मुख्य बाजारों में विशेष सतर्कता बरतें। एएसपी फैसल खान ने पुलिस पब्लिक कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस और जनता एक-दूसरे के पूरक हैं। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील की कि वे नशे और अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्ति करें, ताकि समाज को पूरी तरह नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाया जा सके।सिरसा पुलिस का यह प्रयास जिले में सुरक्षा, शांति और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर पुलिस पब्लिक कमेटी के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं रख कर अनेक मुद्दों पर चर्चा की और उन समस्याओं को त्वरित समाधान की अपील की । एएसपी फैसल खान ने कुछ समस्याओं को तुंरत प्रभाव से निदान किया और कुछ समस्याओं को शीघ्र ही समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डीएसपी संजीव बल्हारा,कल्याण निरीक्षक सीमा सोढ़ी सहित पुलिस पब्लिक कमेटी के सदस्य मुख्य रुप से मौजद रहें ।

Back To Top