Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

आमजन की समस्याओं का टैब्रिटावय स्थाई समाधान प्रशासन की प्राथमिकता एडीसी वीरेंद्र सहरावत

ऐलनाबाद,25 मार्च (रमेश भार्गव )जिला प्रशासन द्वारा खंड रानियां के गांव दारेवाला की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने गांव दारेवाला व आसपास के गांवों से आए आमजन की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, डीएसपी आदर्शदीप सिंह, डीडीपीओ बलजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, उप निदेशक कृषि डा. सुखदेव सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. सुखविंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत व अन्य अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत दिन में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण भी किया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि इस प्रकार के रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

Back To Top