Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

गूगल पे व क्यूआर कोड के जरिए 1,49000 की ठगी करने के मामले में संलिप्त आरोपी दिल्ली के जाफराबाद से गिरफ्तार ।

ऐलनाबाद, 26 मार्च (रमेश भार्गव) सिरसा एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस टीम ने 1,49,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को दिल्ली के जाफराबाद से गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि जिला सिरसा के गांव वेदवाला निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, 20 मार्च 2026 को महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को महिला के रिश्तेदार रणजीत सिंह के रूप में परिचित कराते हुए कहा कि वह विदेश से बात कर रहा है।आरोपी ने महिला को विश्वास में लेते हुए बताया कि उसकी मां बीमार है और वह महिला के खाते में 6 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर रहा है। उसने ट्रांजैक्शन का फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजा और कहा कि उसमें से 1 लाख 50 हजार रुपये एक एजेंट को देने हैं। कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति ने खुद को एजेंट बताते हुए महिला को फोन किया और जल्द पैसे भेजने का दबाव बनाया।महिला साइबर अपराधियों के झांसे में आ गई और 1 लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से तथा 49 हजार रुपये क्यूआर कोड स्कैन कर ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तब तक साइबर अपराधियों ने महिला को 149000 चूना लगा दिया था।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद असलम निवासी ईस्ट दिल्ली को जाफराबाद, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर बिना पुष्टि के भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Back To Top