Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा द्वारा छठा रक्तदान शिविर आयोजित 139 युनिट रक्त संग्रहित

ऐलनाबाद,26 मार्च( रमेश भार्गव) खंड के गांव मिठनपुरा की जागरूक संस्था शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा द्वारा 23 मार्च शहीदी दिवस क़े अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्री श्री जितवानंद जी महाराज ने सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।जिसमें पुरुषों व महिलाओं सहित 180 लोगो ने रक्तदान शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया।जिसमें शिव शक्ति ब्लड बैंक सिरसा से आई हुई टीम के डॉक्टर की सलाह के अनुसार 139 युनिट रक्त संग्रहित किया। जबकि कुल 41 आए रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कत के चलते रिजेक्ट कर दिया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कांग्रेस युवा नेता सुमित बेनीवाल ने ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे बेहतरीन समाजहित के कार्यों की मंच के माध्यम से खुलकर प्रशंसा की और ट्रस्ट को ₹21000 का आर्थिक सहयोग किया। वही खुद सुमित बेनीवाल व उनके साथ आए टीम के सदस्यों ने रक्तदान कर युवाओं को रक्त के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर उन्होंने हर वर्ष गांव के राजकीय विद्यालय में कक्षा 10th व 12th में मैरिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट के माध्यम से राजकीय विद्यालय का गौरव,व गांव से राजकीय सेवा में चयनित होने वाले हर वर्ष के सरकारी कर्मचारियों को गांव के गौरव के रूप में विशेष रूप से सम्मानित किया। वही युवा कांग्रेस नेता सुमित बेनीवाल ने शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा की और से समाज हित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि और गांव के युवाओं को भी इस ट्रस्ट से प्रेरणा लेकर के अपने-अपने गांव में भी इस प्रकार संगठन क्लब बना कर के बेहतरीन सामाजिक कार्य में आगे आना चाहिए। ताकि समाज में भाईचारा कायम रहे और नशे जैसी कुरीतियां से युवाओं का ध्यान हटा करके सामाजिक,खेलकूद व अन्य अच्छे कार्यों में लगाया जा सके।इस अवसर पर गांव के सरपंच अजय सोलंकी,ब्लॉक समिति सदस्य सुभाष भांभू,जिला परिषद प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा,करणी सिंह सहू,श्री कृष्ण गौशाला कमेटी राजेंद्र भांंभू, वेदपाल पूनिया, जगतार संरा, सुभाष सोंलकी, राजकीय विद्यालय मिठनपुरा के स्कूल स्टाफ सहित ऐलनाबाद शहर के विभिन्न हॉस्पिटल व मेडिकल संचालकों,विभिन्न सामाजिक भामाशाहो, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व मिठनपुरा गांव के अन्य सामाजिक लोगों ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत कर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को शिव शक्ति ब्लड सेंटर की ओर से प्रशसी पत्र व ट्रस्ट की ओर से शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा देखकर के सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर राजस्थान के नोहर से अर्ध सैनिक संगठन नोहर के सैनिक पहुंचे और मिठनपुरा ट्रस्ट के युवाओं द्वारा किए जाने वाले समाजिक कार्यों की खूब प्रशंसा की इस मौके पर ब्लड मैन ऑफ इंडिया अमर सिंह नायक ने मिठनपुरा से वाघा बॉर्डर तक साईकिल यात्रा शुरू की। जिसको मुख्य अतिथि सुमित बेनीवाल व अर्ध सैनिक संगठनों के सैनिक सदस्यों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, और उनको यात्रा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। इस साइकिल यात्रा का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है, इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह सन 2013 से लेकर 2020 तक शहीद भगत सिंह युवा कलब के रूप में सामाजिक कार्य करते आए ओर क्लब के प्रति लोगों के बढते विश्वास के साथ उन्होंने क्लब को शहीद भगत सिंह ट्रस्ट मिठनपुरा के रूप में रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात सन 2021 से हर वर्ष 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर विशाल रक्तदान शिविर लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्य शुरू किया। जिसका कारवां हर वर्ष बढता ही जा रहा है 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर विशाल 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया जाता है जिसमें हरियाणा पंजाब राजस्थान व दूरदराज से सैकड़ो की संख्या में युवा पहुंचकर इस मैं दौड में हिस्सा लेते हैं जिसका उद्देश्य युवाओं को नशो से दूर कर शिक्षा के साथ-साथ खेल कुद में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया जाता है वही 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर महापोद्दार्पण अभियान चलाकर सैकड़ो की संख्या में गांव में पौधरोपण किया जाता है ताकि प्रकृति को साफ स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके और गांव में हरियाली को बढ़ाया जा सके वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव के सरकारी सेवा में मातृशक्ति को विशेष रूप से सम्मानित कर महिलाओं को सम्मान दिया जाता है इसके अलावा समय-समय पर अन्य समाज भलाई के कार्यों में ट्रस्ट के युवा हमेशा अगरणी भूमिका में रहते हैं जिसमें मिठनपुरा गांव सहित आसपास ऐलनाबाद मार्केट से विभिन्न बिजनेसमैन का ट्रस्ट को स्पॉन्सर के रूप में बेहतरीन योगदान मिलता है जिसके लिए शहीद भगत सिंह ट्रस्ट सभी आए रक्तदान दाता व आर्थिक रूप से ट्रस्ट को सहयोग करने वाले सभी भामाशाओं का हृदय से हार्दिक धन्यवाद किया। इस मौके पर गांव के सरपंच अजय सोलंकी,ब्लॉक समिति सुभाष भांभू,जिला परिषद प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा,श्री करणी सिंह सहू कर्मशाना,श्री कृष्णा गौशाला कमेटी, राजकीय विद्यालय स्कूल स्टाफ गांव के पंच,समस्त गांव के नागरिको सहित रक्तदाताओ ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया इसके लिए ट्रस्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया है.

Back To Top