Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

ऐलनाबाद में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा राम नवमी महोत्सव

ऐलनाबाद, 26 मार्च( रमेश भार्गव)
शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित श्री राम मंदिर में रामनवमी महोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ शनिवार प्रातः 5:15 बजे प्रभात फेरी से होगा, जो श्री सनातन धर्मशाला से प्रारंभ होकर श्री राम मंदिर तक पहुंचेगी। प्रभात फेरी में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारों और भजनों के साथ नगर भ्रमण करेंगे, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक माहौल बनेगा। इसके पश्चात प्रातः 8:15 बजे मंदिर प्रांगण में विधिवत हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु आहुति देकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि 8:15 बजे भोग लगाया जाएगा,जिसके बाद रात्रि 9:15 बजे से विशाल जागरण का आयोजन होगा, जो प्रभु इच्छा तक निरंतर चलता रहेगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार वैष्णवी जनवैजा (सूरतगढ़), मोंटी अग्रवाल और मंगल गुर्जर अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। मंच संचालन ओपी पारीक द्वारा किया जाएगा, जो पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करेंगे।इस अवसर पर परम श्रद्धेय सतगुरु स्वामी श्री श्री जित्वानंद जी महाराज के करकमलों द्वारा ज्योति प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन श्रीमती शांति देवी शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट व महेंद्र पारीक द्वारा किया जा रहा है।इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

Back To Top