Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद में राम नवमी पर निकली भव्य प्रभात फेरी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

ऐलनाबाद, 27 मार्च( रमेश भार्गव )राम नवमी के पावन अवसर पर आज प्रातः शहर में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः 5:15 बजे श्री सनातन धर्मशाला से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री राम मंदिर पहुंची।
प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के भजनों और “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी बड़ी श्रद्धा के साथ इस धार्मिक यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
इस दौरान कई श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ चलते हुए नजर आए, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। प्रभात फेरी में शामिल भक्तों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
प्रभात फेरी का समापन श्री राम मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं।
आयोजकों ने बताया कि राम नवमी महोत्सव के अंतर्गत दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी नगरवासियों से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Back To Top