Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

देवस्थान विभाग की अनूठी पहल, मां भद्रकाली मंदिर में प्रथम बार किया भजन संध्या का आयोजन

हनुमानगढ़, 27 मार्च। देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा प्रथम बार अनूठी पहल कर नवाचार के माध्यम से हनुमानगढ़ के मां भद्रकाली मंदिर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर गुरुवार को सायं 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या जागरण का आयोजन किया गया।

भजन संध्या में पंजाब हरियाणा के कलाकारों के साथ-साथ पंजाब हरियाणा से आए बाहरी श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या में विधायक श्री गणेश राज बंसल,  अमित सहू,  देवेंद्र अग्रवाल,  आशीष पारीक, डॉ भारत भूषण शर्मा,  जुगल,  युधिष्ठिर गकखड, श्री कमल अग्रवाल,  गिर्राज शर्मा,  दीपक गोयल,  गुलशन भारद्वाज, मैना बाई,  प्रेम रतन पारीक, शकुंतला लंबा ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

भजन संध्या में राही एंड पार्टी, पल्स चिल्ड्रन एकेडमी, तथा अनुग्रह सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य कलाकार सी. एल. राही, अमरकांत मिश्रा, अमृत स्योता, विक्की म्यूजिकल ग्रुप, सुशील बंसल बांसुरी वादक, कुमार शाहीन, सुखदेव आर्ट ग्रुप सिरसा, पंडित गिरिराज शर्मा, दीपक गोयल, गुलशन भारद्वाज शकुंतलम संगीत हाउस एवं बाल कलाकार निष्ठा द्वारा नृत्य एवं गीत के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां प्रदर्शित कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

 

विभाग द्वारा विभिन्न आयोजनों में महाआरती एव अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी करवाये गये। भारत क्लब और महावीर सेवा दल का भी योगदान रहा।

Back To Top