सोना-चांदी के आभूषण खरीदार आरोपी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से काबू,एक अन्य आरोपी की पहचान ।

ऐलनाबाद, 28 मार्च (रमेश भार्गव) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोना-चांदी के आभूषण खरीदार आरोपी को बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि ऐलनाबाद के वार्ड़ नंबर 13 निवासी दिवान चंद पुत्र हुक्म चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की घर पर ताला लगाकर अपने परिवार सहित 10 दिन के लिए सिरसा गया हुआ था । बीती 22 जनवरी 2026 को सुहब करीब 6 बजे घर पर वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट व अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और घर पर रखी अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित व्यक्ति ने बतलाया कि घर में रखी अलमारी वगैरा को चैक की तो उसमें से 25 से 30 ग्राम सोने के आभूषण एवं 10 हजार रुपए की नगद राशि अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया । सीआईए प्रभारी ने बताया कि मामला जैसे ही पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने तुरंत प्रभाव से सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम का गठन कर मामले को शीघ्र अति शीघ्र सुलझाने के निर्देश दिए थे । उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर ऐलनाबाद थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ सोना,चांदी के आभूषण व नगदी चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । जांच के दौरान सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोना-चांदी के आभूषण खरीदार आरोपी रवि कुमार पुत्र समती लाल निवासी नानक मंडी वार्ड़ नंबर 10 डिबाई,जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश को बुंलदशहर से काबू कर लिया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी की भी पहचान की गई है,जिसे गिरफ्तार कर सोनो चांदी के आभूषण बरामद किए जाएगें । गौरतलब है कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंदाम देने वाले मुख्य आरोपी रवि पुत्र राजू कबाड़ी को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज दिया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल मे भेजा जाएगा ।
