Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

कांग्रेस सब से मजबूत राजनीतिक दल : बृजेंद्र सिंह

ऐलनाबाद,29 मार्च (रमेश भार्गव )कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सद्भाव यात्रा आज 176वें दिन डबवाली हलके में पहुंची । रविवार 29 मार्च को सद्भाव यात्रा की शुरूआत गगां गांव में गुरु बाबा हरिया बाला जी महाराज मंदिर में माथा टेक कर की गई। इसके बाद यात्रा जईडवाला बिश्नोईयान होते हुए पुर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवी लाल के गांव चौटाला गांव में संपंन हुई ।
गांव गंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के देहातों की राजनीति को जानबूझकर सामाजिक और जातीय आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने फायदे के लिए समाज के भीतर जहर घोल रही है, ताकि हर इलाके में अपने लिए एक “फिक्स वोट बैंक” तैयार किया जा सके। बृजेंद्र सिंह ने कहा के हरियाणा में काग्रेस अगर आपसी मनमुटाव भुला कर अपना घर ठीक कर ले तो सब से मजबूत राजनीतिक दल है।

बृजेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक समीकरण हमेशा राजनीति का हिस्सा रहे हैं, लेकिन बीजेपी इन्हें नफरत और बैर फैलाने के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक वर्ग को दूसरे के खिलाफ खड़ा करना, समाज में अविश्वास पैदा करना—यह सब आज की राजनीति का हिस्सा बना दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह पैटर्न सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में बीजेपी इसी मॉडल पर काम कर रही है। कहीं एक समुदाय को अलग-थलग किया जाता है, तो कहीं समाज के भीतर ही दरारें डाली जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दलित समाज के भीतर भी विभाजन पैदा करने की कोशिशें हो रही हैं, ताकि उनकी राजनीतिक ताकत कमजोर की जा सके।
राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में संख्या साफ होने के बावजूद जिस तरह की राजनीतिक चालें चली गईं, वह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं। यह सिर्फ विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला नहीं था, बल्कि एक मजबूत राजनीतिक समूह को तोड़ने की साजिश थी। जब कांग्रेस ने दलित उम्मीदवार उतारा, तो बीजेपी ने जानबूझकर अलग जाति का उम्मीदवार खड़ा कर सामाजिक समीकरण बिगाड़ने की कोशिश की।
युवाओं के मुद्दे पर भी उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना ने गांवों के युवाओं के भविष्य को असमंजस में डाल दिया है। पहले सेना में भर्ती को लेकर जो जुनून और तैयारी होती थी, वह अब कमजोर पड़ गई है। इससे युवाओं में निराशा और असुरक्षा का माहौल पैदा हुआ है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, चौ. बीरेंद्र सिंह, पुर्व एमएलए बल्कोर सिंह, कांग्रेस जिलााध्यक्ष संतोष बेनीवाल, मलकीत सिंह गंगा, गंगा गांव के पूर्व सरपंच गुरदीत सिंह, सरदार परमजीत माखा एक्स HSGPC मेंबर, छोटूराम सहारण, नत्थु राम डांगी, प्रहलाद सिंह एडवोकेट, सतपाल डांगी, राजेंद्र डांगी, प्रभुदयाल केहरवाला , राजपाल जैलदार रतिया, गुरलाल सिंह, वेदपाल नेहरा, मनवीन्दर् सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मगंत बंसल, सुखदेव सिंह बड़ा गुढ़ा, हनुमान बिश्नोई, विजय कुमार बासल, वेदपाल डांगी, जगसीर सिंह मिठाडी, लखविंदर कंडा, सुखदेव सिंह कुन्दड के अलावा सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Back To Top