Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

36 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू ।

ऐलनाबाद, 29 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध रूप से शराब बेचने वालों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को 36 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेन्द्र कुमार ने बताया सदर थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव खाजाखेड़ा क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान सामने से एक व्यक्ति अपने हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए हुए आता हुआ दिखाई दिया । उक्त व्यक्ति ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को काबू कर नियमानुसार प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो उसमें से 36 बोतल देशी शराब बरामद हुई । गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र संजय कुमार निवासी गौशाला मौहल्ला सिरसा के रुप मे हुई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में मामला दर्ज कर अवैध शराब बचने वालों के खिलाफ जांच शरु की गई है ।

Back To Top