Flash Story
साइबर ठगी पर अंकुश के लिए राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल—
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।

एसपी दीपक सहारण के नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि भर चला नाइट डोमिनेशन अभियान ।

ऐलनाबाद 29 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा शनिवार रात्रि को जिला भर में व्यापक स्तर पर नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिले के भीतर तथा बाहरी क्षेत्रों से आने-जाने वाले सभी वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की जाए। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की सीमाओं से लगे पंजाब एवं राजस्थान राज्यों की सीमाओं पर स्थापित नाकों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन करने वाले वाहनों की सघन चेकिंग सुनिश्चित की गई, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि वे पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।इस नाइट डोमिनेशन अभियान में जिला के सभी डीएसपी, एसएचओ, चौकी प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 20 वाहनों के चालान भी किए गए।पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि इस प्रकार के अभियान भविष्य में जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Back To Top