ऐलनाबाद, 29 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा व एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को हजारों रुपए की 18 ग्राम 135 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम नहर पुल रोड़ी की तरफ जा रही थी । इस दौरान बाइक सवार युवक सामने से आता हुआ दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक गुरप्रीत उर्फ़ बॉबी पुत्र जगदीश निवासी गांव नागौकी जिला सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्ज से 11 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया की वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव धिंगतानिया के पास मौजूद थी । इसी दौरान गांव धिगतानिया की तरफ एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक पवन कुमार उर्फ भारत पुत्र रोहताश निवासी गांव धिगतानिया को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए सिरसा व एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग जगहों से दो युवकों को हजारों रुपए की 18 ग्राम 135 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम नहर पुल रोड़ी की तरफ जा रही थी । इस दौरान बाइक सवार युवक सामने से आता हुआ दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी युवक गुरप्रीत उर्फ़ बॉबी पुत्र जगदीश निवासी गांव नागौकी जिला सिरसा को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्ज से 11 ग्राम 84 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया की वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव धिंगतानिया के पास मौजूद थी । इसी दौरान गांव धिगतानिया की तरफ एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक पवन कुमार उर्फ भारत पुत्र रोहताश निवासी गांव धिगतानिया को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 51 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

