Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

एसपी दीपक सहारण के कार्यकाल में नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार 222 मामले दर्ज,378 नशा तस्कर सलाखों के पीछे करोड़ो रुपए के मादक पदार्थ बरमाद ।* 

ऐलनाबाद, 30 मार्च (रमेश भार्गव) नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत बीते पांच माह की अवधि में 222 मामले दर्ज किए गए तथा 378 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 474 ग्राम हेरोइन, 9 किलो अफीम, 322 किलो 552 ग्राम डोडा चूरापोस्त तथा 40 किलो 924 ग्राम गांजा पत्ती, 13 ग्राम 123 मिलीग्राम कोकीन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थों की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है तथा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगा है। इसी प्रकार शराब तस्करों एवं खुर्दा संचालकों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 41 मामले दर्ज कर 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 1960 बोतल देसी शराब,423 लीटर अवैध लाहन तथा 1260 बोतल बीयर बरामद की गई। जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुध विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया गया, जिसके तहत 29 मामले दर्ज कर 31 आरोपियों को काबू किया गया। उनके कब्जे से 29 अवैध पिस्तौल, 47 जिंदा कारतूस तथा 2 मैगजीन बरामद कर संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम में मदद मिली है।सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने वालों के विरुध भी विशेष अभियान चलाते हुए जुआ अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज किए गए तथा 85 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 25 लाख 50 हजार 850 रुपये नगद बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त सिरसा पुलिस ने बीते पांच माह में 2 आपराधिक गैंगों का पर्दाफाश करते हुए 10 ईनामी बदमाशों सहित कुल 88 भगोड़ों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की चल एवं अचल संपत्ति बरामद की गई। अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना पुलिस की पहली प्राथमिकता रही है,और इस दिशा में सिरसा पुलिस द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आमजन से अपील की है कि नशा तस्करों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना निसंकोच पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिरसा में नशा तस्करों को पांव नहीं पसारने दिए जाएंगे और अपराधियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। अपराधी चाहे कहीं भी छिप जाएं, पुलिस उन्हें ढूंढकर कानून के शिकंजे में लाएगी।उन्होंने युवाओं से विशेष आह्वान किया कि वे नशे जैसे पथभ्रष्ट मार्ग से दूर रहकर शिक्षा एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें और अपने परिवार तथा देश का नाम रोशन करें। साथ ही, नशा पीड़ित व्यक्तियों के उपचार हेतु स्थानीय प्रशासन के सहयोग से पुनर्वास प्रयास भी जारी हैं, ताकि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।जिला सिरसा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। यह मुहिम न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि आमजन के मन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना भी मजबूत कर रही है। पुलिस का संकल्प है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा ।

Back To Top